राजस्थानी दाल बाटी की रेसिपी:-

सामग्री:-

दाल के लिए:
1. तुवर दाल – ½ कप
2. मूंग दाल – ¼ कप
3. चना दाल – ¼ कप
4. उड़द दाल – 2 टेबल स्पून
5. लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
6. हल्दी – ½ टीस्पून
7. नमक – स्वादानुसार
8. हींग – 1 चुटकी
9. जीरा – 1 टीस्पून
10. राई – ½ टीस्पून
11. हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
12. लहसुन – 4-5 कलियाँ (कटी हुई)
13. टमाटर – 1 बारीक कटा
14. घी – 2-3 टेबल स्पून
15. धनिया पत्ती – सजाने के लिए

बाटी के लिए:-
1. गेहूं का आटा – 2 कप
2. सूजी – ½ कप
3. नमक – स्वादानुसार
4. अजवाइन – ½ टीस्पून
5. घी – 4 टेबल स्पून (मोयन के लिए)
6. पानी – गूंधने के लिए
7. घी – बाटी डुबोने के लिए

विधि:-

1.दाल बनाने की विधि

1. सारी दालों को धोकर 30 मिनट भिगो दें।
2. कुकर में दालें, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर 3 सीटी आने तक पकाएं।
3. एक कड़ाही में घी गर्म करें, उसमें हींग, राई, जीरा डालें।
फिर लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर डालें और मसाला भूनें।
4. लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर उबली हुई दाल इसमें डालें।
5. 5-7 मिनट धीमी आँच पर पकाएं। ऊपर से धनिया पत्ती डालें।

2. बाटी बनाने की विधि:-

1. एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी मिलाकर अच्छे से मोयन दें।
2. पानी की मदद से सख्त आटा गूंध लें।
3. आटे से मीडियम साइज़ की लोइयाँ बना लें और हथेली से दबाकर बाटी का आकार दें।
4. बाटियों को पहले ओवन या तंदूर में 180°C पर 25-30 मिनट तक सेंकें।
5. सेंकने के बाद गरम बाटियों को घी में डुबो दें।
6. परोसने का तरीका:- गरम दाल के साथ घी में डूबी हुई बाटियाँ परोसें।ऊपर से बारीक कटे प्याज़, नींबू और लहसुन की चटनी के साथ परोसें।