केले का शेक बनाने की विधि:-

सामग्री:-

1.पके हुए केले – 2 मध्यम आकार के
2. दूध – 2 कप (ठंडा)
3. चीनी – 2 से 3 चम्मच (स्वादानुसार)
4. बर्फ के टुकड़े – 4-5
5. काजू, बादाम (वैकल्पिक – सजावट के लिए)
6. इलायची पाउडर – एक चुटकी (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:
1. केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें।

2. मिक्सर जार में कटे हुए केले डालें।

3. अब उसमें ठंडा दूध डालें।

4. स्वादानुसार चीनी डालें (यदि केले बहुत मीठे हैं तो कम चीनी डालें)।

5. अब बर्फ के टुकड़े डालें।

6. मिक्सर को 1-2 मिनट तक चलाएँ जब तक सब कुछ अच्छी तरह मिक्स होकर स्मूथ शेक न बन जाए।

7. शेक को गिलास में निकालें और ऊपर से बारीक कटे काजू-बादाम या इलायची पाउडर डालें।

8.परोसने का तरीका:- ठंडा-ठंडा केला शेक तुरंत परोसें। यह हेल्दी और एनर्जेटिक ड्रिंक है।